रिषिकेष, मार्च 10 -- स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वेदिक (पीजी) मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने महादेव क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विवि के पूर्व प्रति कुलपति डॉ. राजेश नैथानी ने बताया कि पिनानी गांव में हाल ही में सम्पन्न हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें 27 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिनानी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 11,000 रुपये, प्रथम उपविजेता टीम को 7,500 तथा द्वितीय उपविजेता टीम को 5000 रुपये की धनराशि के साथ सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें ...