दुमका, जनवरी 29 -- दुमका, प्रतिनिधि।जिला शिक्षा पदाधिकारी सह भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला आयुक्त भूतनाथ रजवार ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स दुमका संस्था के तरफ से राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सह पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ दिलीप कुमार झा को शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ झा को सम्मानित करने के बाद डीईओ ने कहा कि डॉ दिलीप कुमार झा का समाज, शिक्षा जगत एवं शिक्षक समाज के लिए समर्पित भाव से किया गया योगदान भुलाया नही जा सकता। कहा कि उत्कृष्ट शिक्षक समाज के लिए आदर्श होते हैं। कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी समर्पित शिक्षक समाज कल्याण एवं शिक्षा जगत के लिए अपनी सेवा देते रहते हैं। मौके पर उपस्थित वरीय उपसभापति दिवाकर महतो ने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करते हैं। मुख्य जिला आयु...