घाटशिला, अगस्त 14 -- बहरागोड़ा।भाजपा बहरागोड़ा मंडल की ओर से गुरुवार को बहरागोड़ा में तिरंगा यात्रा निकला गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी तथा जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव ने किया। तिरंगा यात्रा बहरागोड़ा मुख्य बाजार का परिक्रमा कर नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में जाकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में सम्मिलित लोग वंदे मातरम्, भारत माता की जय ,स्वतंत्रता सेनानियों तथा भारतीय सेना के जयकारे लगा रहे थे। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर बहरागोड़ा देशभक्तिमय हो गया था। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि तिरंगा यात्रा वीर सैनिकों के सम्मान में निकाला गया है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने जो पराक्रम प्रदर्शित किया,उससे संपूर्ण देशवासी गर्वित है। तिरंगा हमारा आन, बान एवं शान है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.