धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता डॉ जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग धनबाद में गुरुवार को शिक्षाविद डॉ जेके सिन्हा की जयंती मनाई गई। मौके पर स्कूल परिसर में विविध कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक डॉ शोभा सिन्हा ने डॉ जेके सिन्हा के शिक्षा के प्रति लगाव एवं शिक्षा के लिए किये गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि डॉ सिन्हा के प्रयासों की बदौलत ही धनबाद की जमीन पर संयुक्त बिहार में सीबीएसई मान्यता प्राप्त पहला विद्यालय प्रारंभ हुआ। बताते चलें कि शिक्षाविद डॉ जेके सिन्हा की स्मृति में डॉ जेके सिन्हा मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लर्निंग धनबाद की स्थापना की गई है। प्राचार्य डॉ बी जगदीश राव ने कहा कि इस तरह के प्रयोग ने केवल विद्यार्थियों के लिए आवश्यक हैं बल्कि इससे शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.