हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने स्थानीय मार्खम कॉलेज में डॉ एस एम कैसर को प्राचार्य के पद पर नियुक्त किया है। डॉ कैसर विभावि के ही के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष रहे चुके हैं। 31जनवरी को सेवा निवृत हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार ने डॉ एस एम कैसर को कार्य भार सौंपा। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकगण व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने नए प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज के उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.