रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के पूर्व प्रध्यापक डॉ हनुमान प्रसाद शर्मा का बीते दिनों लंबी बीमारी और न्यूरो रोग से निधन हो गया। संयुक्त बिहार में वनस्पति विज्ञान के शिक्षक के रूप में उन्होंने अपना करियर शुरू किया और डॉ केके नाग के नेतृत्व में टिश्यू कल्चर क्षेत्र में काम किया, जिससे उन्हें पीएचडी की उपाधि मिली। 20 से अधिक शोध छात्रों का मार्गदर्शन और 20 से अधिक पुस्तकें लिखने वाले डॉ शर्मा की एक पुस्तक का विमोचन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम ने किया था। उनके निधन पर डॉ केके नाग, डॉ रमेश पांडेय, डॉ अंजनी श्रीवास्तव, डॉ अशोक चौधरी, डॉ ज्योति कुमार, डॉ प्रसेजीत मुखर्जी, डॉ लाडली रानी, डॉ श्वेता नाग, डॉ विनोद, डॉ अशोक नाग सहित अन्य प्राध्यापकों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.