हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि । कांग्रेस नेता डॉ आरसी मेहता के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय को हजारीबाग आगमन पर बिनोवा भावे विश्वविद्यालय सभागार के द्वार पर स्वागत किया गया। स्वागत के बाद मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि उत्तरी छोटानागपुर के तमाम जिलों से आए मुखिया लोगों को विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित करूंगी और अच्छा कार्य करने के लिए उत्प्रेरित करूंगी। दर्जनों मुखिया अपने पंचायत में अच्छा काम किया है। जो अभिनंदन के पात्र हैं। जिसे आज सम्मान पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक विभाग के कांग्रेस जिलाध्यक्ष साजिद अली खान , कांग्रेस नगर अध्यक्ष परवेज जालम मुखिया सहदेव पंडित , गन्दौरी मेहता, प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष टिंकू मेहता, सोन...