गाजीपुर, अप्रैल 14 -- गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय समता भवन पर भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब महान समाज सुधारक, राजनीतिक, अधिवक्ता, अर्थशास्त्री ,लेखक,चिंतक, दार्शनिक थे। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी था। वह दलित, शोषित एवं उपेक्षित वर्गों के मसीहा थे। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि डॉ आम्बेडकर ने वर्ग विहीन समाज की कल्पना कि‌या था। वह कहां करते थे कि यदि वर्गविहीन समाज बनाना है तो पहले जातिविहीन समाज बनाना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान में दिए गए जनता के अधिकारों को छीन रही है। यह भी पढ़ें- बाबा साहब के रास्ते पर चलकर सशक्त समाज का होगा निर्माण: ओमप्रकाश राय भाजपा निजीक...