देवघर, मार्च 24 -- देवघर। डॉ आंबेडकर पुस्तकालय देवघर में सोमवार को शहीद वीर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर पुस्तकालय के छात्र बिशाल कुमार, रविकांत ठाकुर, अभिजीत राज, श्याम चन्द्र हेम्ब्रम सहित अन्य ने वीर शहीदों के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं डॉ आंबेडकर पुस्तकालय के सचिव इंजीनियर महेश कुमार लंकेश ने कहा की हमारे लोग महसूस करते हैं की वीर भगत सिंह पैदा हो, लेकिन अपने घर में नहीं पड़ोसी के घर में। यह सोच बदलकर वीर भगत सिंह पैदा करना होगा और बनना होगा। साथ ही कहा कि देश के ग‌द्दारों से सावधान रहने की जरूरत है। यह भी याद रहे की वीर भगत सिंह को फांसी की सजा दिलाने के लिए अंग्रेजों की मुखबिरी और सरकारी गवाह बनने वाला हंसराज बोहरा, जय गोपाल और फर्णीद्र नाथ घोष था। यह भी सोचने की बात है की एक मुस्लिम जज सैय...