बोकारो, अप्रैल 13 -- एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर 4 एफ में सोमवार को भारत रत्न डा.भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्राचार्य फादर डा.जोशी वर्गीस ने डा.भीम राव आंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा डा.आंबेडकर भारतीय राजनीतिज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, लेखक व समाज सुधारक थे। हेड मिस्ट्रेस सपना जोशी ने कहा डा.भीम राव आंबेडकर के संवैधानिक नियमों पर चलकर के ही हम सब देश का सही तरीके से विकसित कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को उनके संदेश शिक्षित बनो और संघर्ष करो से शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। उच्च इकाई के विद्यार्थियों ने गीत के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया। मौके पर उप प्रधानाध्यापक राखी बनर्जी, शैक्षणिक निदेशक जार्ज जोसेफ, शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जमुई : डॉ.भीमराव अंबेडकर आधुनिक...