वाराणसी, जनवरी 3 -- पिंडरा संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के नथईपुर में डॉ. आंबेडकर के पुतला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी वीरेंद्र उर्फ शेरू मिश्रा को पुलिस ने शविार सुबह बाबतपुर चौराहे से धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि तीन दिन पूर्व नथईपुर में बड़ागांव के करमपुर निवासी वीरेंद्र और गांगकला निवासी गुलाब राजभर और सतीश सिंह ने डॉ भीमराव आंबेडकर के पुतले से अभद्रता की थी। जिसपर आजाद समाज पार्टी, बसपा, भीम आर्मी, सपा व कांग्रेस ने अभियुक्तों के गिरफ्तारी के मांग को लेकर चार घंटे तक बाबतपुर जमालापुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। डीसीपी के आश्वासन पर शांत हुए थे। पुलिस ने गुरुवार को गुलाब राजभर और सतीश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.