कोडरमा, दिसम्बर 8 -- कोडरमा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने तिलैया थाना प्रभारी को आवेदन देकर सुभाष चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त किया गया है। इससे पहले भी प्रतिमा पर लगा चश्मा हटाया गया था, जो शरारती तत्वों की हरकत को दर्शाता है। रजक ने थाना प्रभारी से प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, निगरानी बढ़ाने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की प्रतिमा समाज की भावनाओं से जुड़ी हुई है, इसलिए इसकी सुरक्षा आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.