गढ़वा, मई 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। लायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 322ए का जिला अधिवेशन रांची में आयोजित किया गया। अधिवेशन सत्र 2026-27 की जिला पाल शुभ्रा मजूमदार की अध्यक्षता में हुई। अधिवेशन में जिला 322 ए के सत्र 2026-27 का टीम गठन किया गया। नवगठित टीम में गढ़वा से रिजन 4 का एमजेएफ रवींद्र जयसवाल को रिजन चेयरपर्सन बनाया गया। उन्हें 14 क्लबों की जिमीदारी दी गई। वहीं एमजेएफ लायन डॉ असजद अंसारी को जोन चेयरपर्सन बनाया गया। उन्हें गढ़वा के सभी चार क्लबों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई।मालूम हो कि गढ़वा जिला में कुल 4 क्लब हैं। उनमें लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा विशाल, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम और लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा सिटी शामिल हैं। उक्त चारों क्लबों की जिम्मेदारी सत्र 2026-27 के लिए लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम के वर्तमान अध्यक्ष डॉ असजद को...