डॉ अविनाश भारती को मिलेगा छठा डॉ राजनारायण राय स्मृति साहित्य सेवा सम्मान
मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता वर्ष 2026 का डॉ. राजनारायण राय स्मृति साहित्य सेवा सम्मान युवा गजलकार डॉ अविनाश भारती को दिया जाएगा। इसकी जानकारी सतीश कुमार साथी ने दी। कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष डॉ. राजनारायण राय की स्मृति में किया जाता है।डॉ साथी ने बताया कि यह सम्मान एक साहित्यकार को और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 11 विशेष व्यक्तियों को दिया जाता है। डॉ अविनाश भारती की गजल संग्रह 'आईने से पूछो' के साथ कई गजल संग्रह का संपादन एवं देश भर के पत्र पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन हो चुका है। डॉ अविनाश भारती जयप्रकाश विवि छपरा में सहायक प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं। डॉ अविनाश भारती को 14 जून को आयोजित सम्मान समारोह में 11 तरह की सम्मान सामग्री भेंटकर यह सम्मान दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.