रांची, जून 1 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय पोद्दार को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर हर्ष प्रकट किया है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बने डॉ पोद्दार वर्ष 1970 में हरमू रोड में मारवाड़ी भवन में संचालित राजस्थान छात्रावास में रहकर पढ़ाई की थी। उनके मंत्री बनाए जाने पर ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, संजय सर्राफ ने भाजपा नेतृत्व को साधुवाद दिया है। यह भी पढ़ें- केवटिया का बेटा पं. बंगाल में बना मंत्री, गांव में जश्न

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...