रांची, अप्रैल 3 -- रांची, संवाददाता। मधुमेह उपचार और जागरुकता के क्षेत्र में योगदान देने वाले डॉ अजय छाबड़ा को वर्ष 2026-27 के लिए आरएसएसडीआई (भारतीय मधुमेह अध्ययन शोध संस्था) के झारखंड चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव, समर्पण और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के सम्मान के रूप में देखी जा रही है। आरएसएसडीआई देश की प्रमुख संस्था है, जो मधुमेह नियंत्रण, शोध और जन जागरुकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। डॉ छाबड़ा लंबे समय से मरीजों के इलाज, स्वास्थ्य शिक्षा और जागरुकता अभियानों से जुड़े रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...