बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन की बैठक सेक्टर 4डी अंबेडकर मैदान जयंती स्थल में हुई। जिसकी अध्यक्षता फेडरेशन के अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने की। संचालन फेडरेशन के महासचिव रवींद्र महली ने किया। जिसमें लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष भी भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमें 13 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से बाइक व कार से जागरूकता अभियान रैली सेक्टर 4डी अंबेडकर मैदान से निकल जाएगी जो पूरा बोकारो स्टील सिटी भ्रमण करेगी। 14 अप्रैल को संध्या 5 बजे जयंती स्थल सेक्टर 4डी अंबेडकर मैदान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जयंती के उपलक्ष में 15 अप्रैल को संध्या 6 बजे से बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बैठक में भीष्म बैठा, राजेश च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.