डॉ अंतरिप ने पूरी की इंडो-जर्मन रिसर्च फेलोशिप
धनबाद, अगस्त 4 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रेड-एक) डॉ अंतरिप पोद्दार ने जर्मनी के यूनिवर्सिटी ऑफ स्टुटगार्ट में 15 जून से 15 जुलाई तक आयोजित प्रतिष्ठित पेयर्ड अर्ली कॅरियर फेलोशिप इन एप्लाइड रिसर्च (पीईसीएफएआर) सफलतापूर्वक पूरी की। इस दौरान उन्होंने जूनियर प्रोफेसर डॉ अमीररेजा आगाखानी के साथ मैग्नेटिक माइक्रोरोलर्स पर शोध किया, जो भविष्य में लक्षित दवा वितरण (टार्गेटेड ड्रग डिलीवरी) जैसी बायोमेडिकल तकनीकों के विकास में उपयोगी हो सकता है। फेलोशिप के दौरान डॉ पोद्दार ने यूनिवर्सिटी ऑफ स्टुटगार्ट और टेक्निशे यूनिवर्सिटैट डार्मस्टाट में व्याख्यान दिए तथा मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट और फ्राउनहोफर आईपीए के वैज्ञानिकों के साथ संभावित संयुक्त शोध परियोजनाओं पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- जर्मनी का DAAD य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.