शाहजहांपुर, दिसम्बर 4 -- मुमुक्षु क्रिकेट लीग में दसवें दिन का मैच स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज की टीम आर्ट-11 तथा स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय की टीम एसएसएलसी-11 के मध्य खेला गया। मैच का टॉस आर्ट-11 टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आर्ट-11 टीम ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 229 रनों का भारी स्कोर खड़ा किया। एसएसएलसी-11 की टीम ने जवाबी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन लक्ष्य के दबाव में यह टीम 16 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर महज 162 रन ही बना सकी। नतीजतन जीत आर्ट-11 के नाम रही। 37 गेंदों पर 4 छक्के और सात चौके जड़कर 62 रन बनाने वाले आर्ट-11 के खिलाड़ी डॉ नीलू कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इन्होंने विपक्षी टीम को 30 रन देकर दो विकेट भी लिए। वहीं आर्ट-11 के ही खिलाड़ी डॉ़ प्रांजल शाही ने 28 गेंदों पर ताबड़तोड़ 9 छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.