किशनगंज, मई 7 -- किशनगंज। विधान पार्षद डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के तीसरी बार मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सीमांचल में खुशी की लहर दौड़ गयी है। गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट मंत्रिमंडल में डॉ. जायसवाल द्वारा मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इससे पहले वे बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, पथ निर्माण मंत्री और उद्योग मंत्री जैसे अहम विभागों को संभाल चुके हैं। डॉ़ जायसवाल के मंत्री बनने पर जिले के भाजपा सहित एनडीए नेताओं ने एक दूसरे को अबीर लगा कर व मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. जायसवाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने से सीमांचल क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- तीसरी बार मंत्री बने डॉ दिलीप कुमार जायसवाल किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार समेत सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.