साहिबगंज, अगस्त 29 -- साहिबगंज। गंगा नदी में पाई जाने वाली गंगा डॉल्फिन के संरक्षण, सुरक्षा व वैज्ञानिक निगरानी को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को यहां चानन स्थित डॉल्फिन व्याख्या केंद्र में साहिबगंज वन प्रमंडल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय डॉल्फिन संरक्षण एवं सुरक्षा था। कार्यशाला का उद्देश्य फील्ड स्तर पर कार्य कर रहे डॉल्फिन निगरानीकर्ताओं एवं वनकर्मियों की क्षमता को बढ़ाना तथा डॉल्फिन से संबंधित किसी भी आपात स्थिति में त्वरित, सुरक्षित व वैज्ञानिक तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करना था। कार्यशाला में डॉल्फिन संरक्षण के विशेषज्ञ डॉ. नचिकेत केलकर, आशुतोष कुमार एवं सौमेन बक्शी ने डॉल्फिन निगरानीकर्ताओं एवं वन विभाग के फील्ड कर्मियों को संरक्षण एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्...