नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- शेयर बाजार में बड़े निवेशकों की चाल पर नजर रखना अक्सर छोटे निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसी कड़ी में मशहूर निवेशक डॉली खन्ना (Dolly Khanna) ने मार्च तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में दो नए शेयर जोड़कर बाजार में हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Chennai Petroleum Corporation) और शारदा क्रॉपकेम (Sharda Cropchem) में निवेश किया है, जो हाल के समय में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- 6 साल का सबसे बड़ा उछाल, Rs.170 के पार शेयर, 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनीचेन्नई पेट्रोलियम में 1.30% हिस्सेदारी डॉली खन्ना ने चेन्नई पेट्रोलियम में 1.30% हिस्सेदारी खरीदी है, जो करीब 19 लाख से ज्यादा शेयरों के बराबर है। यह कंपनी ऑयल रिफाइनिंग सेक्टर में काम करती है और पिछले एक साल में इसके शेयर ...