इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के राजागंज में साइबर ठगों ने एक महिला को डॉलर भेजने का लालच देकर करीब 8 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजागंज निवासी अनुज सिंह ने साइबर थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह और उनका भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं, जबकि उनकी मां दुर्गेश सिंह घर में अकेली रहती हैं। 8 अप्रैल को उनकी मां के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को भरोसेमंद बताते हुए कहा कि वह उन्हें 10,000 डॉलर भेज रहा है, जिसकी भारतीय कीमत करीब 23 लाख रुपये है। यह भी पढ़ें- निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा, महिला से आठ लाख का फ्रॉड इसके बदले में उसने प्रोसेसिंग या अन्य बहाने बनाकर 8 लाख रुपये भेजने को कहा। ठग की बातों में आकर दुर्गे...