डॉलर के मुकाबले रुपये में 43 पैसे की बढ़त
नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- मुंबई। रुपया मंगलवार को 43 पैसे मजबूत होकर 93.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी पूंजी के प्रवाह से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, डॉलर की मजबूती और अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल ऊंचा रहने से रुपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 93.72 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 93.40 के उच्च स्तर तक गया और 93.73 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह 93.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव से 43 पैसे की बढ़त है। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार की एक और लंबी छलांग, निवेशकों की क्यों बढ़ी दिलचस्पी? यह भी पढ़ें- डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे मजबूत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.