नई दिल्ली, जनवरी 29 -- मुंबई। विदेशी कोषों की बिकवाली और वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की धारणा कमजोर होने के बीच, अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 91.96 पर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर के करीब बंद हुआ। हालांकि, बुधवार के मुकाबले रुपये में तीन पैसे का मामूली सुधार है, पर यह अब के निम्नतम स्तर के आसपास जा पहुंचा है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92 के अपने अब तक के सबसे निचले दिन के कारोबार के निचले स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का भी रुपये पर दबाव पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.