पटना, मार्च 20 -- प्रदेश राजद महासचिव भाई अरुण कुमार ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। इससे महंगाई चरम पर है। शुक्रवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि केंद्र सरकार को महंगाई पर काबू पाने के लिए कुछ ठोस कदम उठाने चाहिए। देश में पेट्रोलियम पदार्थ और गैस की कमी है। एक समय भाजपा कहा करती थी कि रुपये का वैल्यू कम होती है तो सरकार की इज्जत घटती है। अब भाजपा को बताना चाहिए कि डॉलर के मुकाबले रुपये का अवमूल्यन क्यों हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...