नई दिल्ली, फरवरी 16 -- मुंबई। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 90.66 (अस्थायी) पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख को विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती ने बेअसर कर दिया। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, कच्चे तेल की कम कीमतों ने रुपये का समर्थन किया, जबकि विदेशी कोषों की निकासी ने रुपये की बढ़त को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 90.63 पर खुला और सत्र के दौरान 90.61 के दिन के उच्चतम स्तर और 90.72 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा। कारोबार के अंत में रुपया 90.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.