डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे मजबूत
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- मुंबई। रुपया शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मंगलवार को 12 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.24 (अस्थायी) पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मुद्रा अदला-बदली सुविधा के तहत जून से अब तक भारत में 20.72 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा प्रवाह हुआ है, जिससे देश के भुगतान संतुलन की स्थिति को महत्वपूर्ण संरचनात्मक समर्थन मिला है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.41 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 96.13 से 96.42 प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह 96.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव की तुलना में 12 पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 96.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.