डॉलर के मुकाबले रुपया 100 के करीब पहुंच सकता है, आप पर क्या पड़ेगा असर?
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- भारतीय रुपया अगले तीन से छह महीनों में रिकॉर्ड निचले स्तर के आसपास बना रह सकता है। रॉयटर्स के 35 करेंसी एक्सपर्ट्स के सर्वे के मुताबिक, अगले तीन महीने में रुपया 96.10 रुपये प्रति डॉलर और मार्च के अंत तक 96.50 रुपये तक कमजोर हो सकता है। वहीं, 2026 में रुपया औसतन हर महीने करीब 1% कमजोर हुआ है। अगर यही रफ्तार जारी रही तो अगले छह महीनों में डॉलर के मुकाबले 100 रुपये का स्तर भी छू सकता है।आज भी रुपया हुआ कमजोर आज यानी मंगलवार को भी शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 96.39 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने रुपये पर दबाव बनाया। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी ने रुपये की गिरावट को सीमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.