डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे चढ़ा
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- मुंबई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ। यह सात पैसे की बढ़त के साथ 94.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक के हाजिर बाजार में डॉलर की मांग रोकने के लिए उठाए गए कदमों से रुपये में तेजी आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी ने रुपये की बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 94.75 पर खुला। कारोबार के दौरान 94.71 का उच्च स्तर और 95.06 का निचला स्तर छुआ तथा अंत में पिछले बंद भाव से सात पैसे चढ़कर 94.92 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.