नई दिल्ली, मार्च 12 -- मुंबई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 92.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से कारोबार के दौरान यह 92.36 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.25 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें लगातार गिरावट जारी रही और यह डॉलर के मुकाबले अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 92.36 पर पहुंच गया। हालांकि, इसने कुछ हद तक अपनी स्थिति सुधारी। रुपया इससे पहले नौ मार्च को कारोबार के दौरान 92.35 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक टूटा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.