नई दिल्ली, जून 18 -- मुंबई। रुपया गुरुवार को 14 पैसे की बढ़त के साथ 94.36 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते के मद्देनजर घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका-ईरान शांति समझौते के तहत विभिन्न मुद्दों पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख ने भी निवेशकों की धारणा को बल दिया। हालांकि, अमेरिकी फ़ेडरल रिजर्व के सख़्त रुख़ से विदेशी बाज़ार में अमेरिकी मुद्रा की मज़बूती ने डॉलर-रुपये की जोड़ी में बढ़त को सीमित कर दिया। फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों को स्थिर रखा, लेकिन संकेत दिया कि इस साल के कम से कम एक बार इसमें 0.25 की बढ़ोतरी हो सकती है। यह भी पढ़ें- Sensex Today Live: ईरान युद्ध के खत्म होने का आज शेयर मार्केट पर दिखेगा असर, गिफ्ट निफ्टी...