डॉलर की उड़ान ने बढ़ाया हज का बजट, यात्रियों की जेब पर पड़ा अतिरिक्त बोझ
संभल, मई 11 -- संभल। इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए बढ़ती डॉलर कीमतें चिंता का कारण बन गई हैं। आवेदन के समय जहां एक अमेरिकी डॉलर की कीमत करीब 85 रुपये थी, वहीं अब डॉलर लगभग 95 रुपये तक पहुंच गया है। रुपये की कमजोरी का सीधा असर हज यात्रा के खर्च पर पड़ा है और प्रत्येक यात्री को अब करीब 20 से 25 हजार रुपये अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। दरअसल, हज यात्रा से जुड़े अधिकांश भुगतान सऊदी अरब की मुद्रा और डॉलर में किए जाते हैं। इसमें हवाई यात्रा, आवास, खानपान, परिवहन और अन्य व्यवस्थाएं शामिल होती हैं। ऐसे में जैसे-जैसे डॉलर मजबूत हो रहा है, वैसे-वैसे भारतीय यात्रियों का खर्च भी बढ़ता जा रहा है। हज कमेटी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया के दौरान जो अनुमानित खर्च तय किया गया था, वह अब बदलती विदेशी मुद्रा दरों के कारण बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.