संभल, मई 10 -- संभल। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए इस बार खर्चा काफी बढ़ गया है। आवेदन के समय जहां 1 डॉलर की कीमत करीब 85 रुपये थी, वहीं अब डॉलर 95 रुपये के आसपास पहुंच गया है। रुपए की कमजोरी का सीधा असर हज यात्रा के खर्च पर पड़ा है। मुद्रा विनिमय दर बढ़ने से प्रत्येक हज यात्री पर करीब 20 से 25 हजार रुपये तक का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। हवाई किराया, ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं के भुगतान डॉलर में होने के कारण यात्रियों को ज्यादा रकम चुकानी पड़ रही है। हज यात्रियों और उनके परिजनों में बढ़ते खर्च को लेकर चिंता देखी जा रही है, हालांकि कई लोग इसे इबादत का सफर मानकर अतिरिक्त खर्च के बावजूद तैयारी में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...