डॉयट में बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ
पीलीभीत, जुलाई 7 -- बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रज्ञा प्रवाह मॉड्यूल के अंतर्गत बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हो गया। संस्थान के प्राचार्य दरवेश कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों को विकसित करने का संदेश दिया। प्रशिक्षण प्रभारी पुलकित शर्मा ने प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। डायट प्रवक्ता आशा सुमन एवं विजय कुमार ने मास्टर ट्रेनर के रूप में मूल्यों के विकास में प्रभावी सम्प्रेषण की भूमिका के सत्र का संचालन गतिविधियों सहित किया। इस मौके पर संस्थान के प्रवक्ता पुलकित शर्मा, अमित शर्मा , स्मिता लोधी, मेघा अग्रवाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संवैधानिक मूल्यों को विकसित करें: प्राचार्य यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.