दुमका, अगस्त 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। ओलंपियाड में एनईएलसी डॉन बॉस्को स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आज हिन्दुस्तान ओलिंपियाड की तरफ से चेक प्रदान किया गया। जिनमें सैमसन हेंब्रम को 3100 रमन कुमार को 3100 पिंकी मुर्मू को 31 00 प्रियांशु कुमार को 3100 प्रियम दत्ता को 31 00 ऋषभ शर्मा को 2100 वैभव आनंद को 2100 शौर्य शिवांश एवं साधन कुमार को 1100 एवं अन्य प्रतिभागियों को भी चेक प्रदान किया गया। विद्यालय प्राचार्य नेली एस टुडू ने बच्चों को अपने कर कमल से चेक प्रदान किया तथा ओलंपियाड की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बच्चों की प्रतिभा को निखारता है एवं अपनी छमता को पहचान राष्ट्रीय पटल पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक उत्तम मंच प्रदान करता हैं। इस कार्यक्रम में उप प्राचार्य बरुन कुमार, एचआर आनंद वत्स ,ओलंपियाड इंचार्ज बास्...