लातेहार, जून 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा में तीन सगे भाइयों अवधेश अग्रवाल, विनय अग्रवाल और टिंकू अग्रवाल के घर हुई चोरी की घटना की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। डॉग स्क्वॉयड टीम ने इस घटना की जांच की और चोरों का सुराग पाने की कोशिश की। टीम ने खोजी कुत्ता को लेकर उनके घर मे लेकर गई। इसके बाद जिस तरफ से चोर के भागने की संभावना थी,खोजी कुत्ता पश्चिम दिशा की ओर थोड़ी दूर आहर के किनारे होते मुख्य सड़क पर आया और वापस लौट गया। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर के पीछे की ओर जाने के बाद मुख्य सड़क पर आकर कोई वाहन से फरार हो गए होंगे। यह भी पढ़ें- क्रशर प्लांट चोरी कांड का खुलासा, छह गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाई और चोरी की घटना के दौरान बिखरे साम...