मधेपुरा, अप्रैल 16 -- कुमारखंड,निज संवाददाता।जिला मुख्यालय से पहुंची डॉग स्क्वायड टीम श्रीनगर थाने की पुलिस के साथ परमानंदपुर वार्ड 2 में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। बताया गया कि देसी शराब बनाने को लेकर पूर्व से मिल रही सूचना के आधार पर छापामारी की गयी। लेकिन मौके पर कोई भी सामान बरामद नहीं हुआ । अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में देसी शराब बनाने की संभावित जगहों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ श्रीनगर थाना के अपर थानाध्यक्ष एसआई नागेंद्र कुमार, एएसआई राकेश कुमार सिंह, पीटीसी नवीन मंडल सहित पुलिस बल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मालपुर में पुलिस ने पकड़ी 24 लीटर देसी शराब, दो धंधेबाज गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.