जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर केनल क्लब की ओर से तीन दिवसीय डॉग शो का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह शो जमशेदपुर के कैलेंडर का अहम हिस्सा बन गया है। शो के पहले दिन सभी वर्ग में श्वानों के ओबेडिएंस टेस्ट हुए। इसमें कुल 39 श्वानों ने भाग लिया। इनमें से 20 पोस्ट ग्रेजुएट क्वालीफिकेशन के लिए तथा 7 श्वान कंपैनियन डॉग असेसमेंट (चिकित्सकीय उद्देश्यों में उपयोग होने वाले कुत्ते) के लिए थे। शाम को पुरस्कार वितरण हुआ, जिसमें सबसे आज्ञाकारी श्वानों को सम्मानित किया गया। 11 जनवरी तक चलने वाले इस शो में लैब्राडोर स्पेशलिटी शो, बीगल स्पेशलिटी शो और ऑल ब्रीड शो का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष जमशेदपुर के पालतू श्वानों के मालिकों के लिए विशेष कार्यक्रम भी रखा गया है। जमशेदपुर के टॉप 8 श्वानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.