गाज़ियाबाद, मार्च 22 -- गाजियाबाद, संवाददाता। कविनगर रामलीला मैदान में रविवार को कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने डॉग शो का आयोजन किया। शो में 230 पंजीकरण कराए गए जिसमें लगभग 38 नस्ल के श्वानों का प्रदर्शन किया गया। श्वानों ने अलग अलग मनमोहक कर्तब करके दिखाए। शो में विजेता पेट्स को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। शो में पेट्स के लिए अलग-अलग स्टॉल्स भी लगाए गए।शो का शुभारंभ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने किया। इस दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने स्मारिका का विमोचन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि 12 साल बाद डॉग शो का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपने पेट्स के साथ उत्साह से बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें जर्मन शेफर्ड, डोबरमैन, पॉम, ग्रेट डेन, रॉटविलर, बॉक्सर, लैब्राडोर आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.