डॉग व स्नेक बाइट से बचाव की जानकारी नहीं रहने पर नाराजगी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में पिछले दिनों आई एनसीडीसी की टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। टीम ने सदर अस्पताल में डॉग और स्नेक बाइट से बचाव की जानकारी कहीं नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई है। टीम ने एंटी रेबीज वैक्सीन सेंटर के पास कुत्ता काटने के बाद क्या बचाव करें, इसकी जानकारी का पोस्टर लगाने का निर्देश दिया है। इसके आलवा एक प्रखंड को रेबीज मुक्त करने का निर्देश दिया है।टीम ने अपनी रिपोर्ट में सर्पदंश के हाट स्पॉट चिह्नित करने और मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। एनसीडीसी टीम ने सदर अस्पताल में जल्द एआरसी क्लीनिक खोलने का निर्देश दिया है। अस्पतालों में 24 घंटे एंटी वेनम और एंटी रेबीज इंजेक्शन मौजूद रखने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.