डॉग बाइट : मेडिकल कॉलेज में एक ही भवन में पहले उपचार फिर टीका
पूर्णिया, मई 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल परिसर में डाग बाइट केन्द्र अब नए आउटडोर भवन में शिफ्ट हो गया है। इससे यहां एक ही छत के नीचे इससे संबंधित रोगी को एंटी रेबिज सुई की सुविधा का भी लाभ मिलने लगा है। इस सुविधा के होने से रोगी को अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ती है। आउटडोर में संबंधित परेशानी के रोगी मेडिसिन विभाग में चिकित्सक से इलाज कराने के बाद इसी भवन में उन्हें जरूरत के एंटीरेबिज की सुई की सुविधा भी मिलने लगी है। मेडिकल कॉलेज के उपाधीक्षक डॉ. भरत कुमार ने बताया कि जरूरत को देखते हुए डॉग बाइट केन्द्र की सुविधा को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे ऐसे रोगी को भटकना नहीं पड़ेगा और एक ही भवन में सारी सुविधा मिल जायेगी। इपिडिमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला ने बताया कि पिछले पांच माह में पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.