गाज़ियाबाद, फरवरी 16 -- गाजियाबाद। डासना स्थित आईएमएस यूसी में बायोस्कोप मीडिया फेस्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के जनरल सेक्रेटरी डॉ. राकेश छारिया, मुख्य अतिथि डॉ. पवन कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि सऊद मोहम्मद खालिद, प्रो. जसकिरण तथा डॉ. अनिल निगम ने किया। फेस्ट में शॉर्ट फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, डिजिटल फोटोग्राफी एवं वन मिनट फ्रेम रील मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें देश के 47 संस्थानों से 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी सृजनात्मकता और तकनीकी दक्षता को प्रदर्शित किया। सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री माटी के दीयों की कहानी को सलाम के लिए आईएएमआर के आकाश भारद्वाज विजेता रहे। अंजली की फिल्म महरौली दूसरे स्थान पर रही। डिजिटल फोटोग्राफी में आईएमएस यूसी के जय कोहली प्रथम और एबीईएस के अंशुमन कुमार दूसरे विजेता बने। वन मिनट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.