बिजनौर, मार्च 6 -- नगीना में निजी अस्पताल के डॉक्टर की गुरूवार की देर शाम गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वारदात के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाए हैं। हालांकि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है और कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने डाक्टर की बहन की तहरीर पर एक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गुरुवार देर शाम अपने अस्पताल में बने केबिन में बैठे डा. राजकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारा डाक्टर को गोली मारने के बाद आराम से निकल गया। आरोपी अपनी बाइक भी अस्पताल के बाहर छोड़ गया। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। पुलिस आर्थिक लेन-देन, जमीन से जुड़े विवाद और पुरानी रंजिश जैसे पहलुओं को भी खंगाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.