डॉक्टर से 90 लाख की ठगी कर खरीदी लग्जरी कार, गर्लफ्रेंड संग देशभर में घूमे, साइबर ठगों का खुलासा
सहारनपुर, मार्च 16 -- Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने साइबर ठग गैंग का खुलासा किया है। ये गैंग लखनऊ का बताया जा रहा है। इस गैंग के सदस्यों ने आयुष्मान योजना का बकाया दिलाने के नाम पर डॉक्टर से करीब 90 लाख की साइबर ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात लाख रुपये और एक लग्जरी कार बरामद की जिसे ठगों ने ठगी के पैसों से खरीदा था और गर्लफ्रेंड के संग देशभर में घूमे। न्यायालय के आदेश के बाद सोमवार को बरामद सात लाख रुपये पीड़ित डॉक्टर को सौंप दिए गए। सहारनपुर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया जनकपुरी क्षेत्र निवासी सर्जन डॉ. प्रभात कुमार वर्मा ने 11 नवंबर 2024 को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत किए उपचार का बकाया द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.