पटना, अप्रैल 3 -- डॉक्टर अभिषेक सिंह से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल नंबर के आधार पर पटना पुलिस ने शुक्रवार को रामकृष्णानगर से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल और दो सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक उससे पूछताछ की जा रही है। किसके इशारे पर उसने रंगदारी मांगी या फिर खुद ही इसकी साजिश रची इसका खुलासा नहीं हुआ है। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि 30 मार्च को मीठापुर के एक डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी की मांग की गई थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई। जिस मोबाइल नंबर से कॉल आया था पहले उसकी जानकारी ली गई। पता चला कि सिमकार्ड नवादा जिले के सकरपुरा गांव निवासी रामाकांत कुमार उर्फ राजा के नाम से है। लेकिन वह गांव में नहीं है। मोबाइल के लोकेशन के आधार पर उसे शुक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.