नवादा, मई 24 -- नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में चिकित्सक के साथ हुई लूटपाट और मारपीट मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने बिहारशरीफ में छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की कार को भी जब्त किया गया है।

घटना का विवरण अकबरपुर के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरदला में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आवेदन देकर कहा था कि 22 मई की सुबह पचगांवा और फुलमा के बीच हाईवे पर कुछ बदमाशों ने उनकी कार का पीछा किया। बदमाशों ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर उनकी कार को रोक लिया और बाहर निकलने का दबाव बनाया। जब डॉक्टर ने...