प्रयागराज, मार्च 29 -- कॉल्विन अस्पताल के सर्जरी विभाग में तैनात एक डॉक्टर के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। डॉक्टर ने शाहगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में डॉक्टर ने बताया कि वह ड्यूटी पूरी कर ऑपरेशन थिएटर से घर लौट रहे थे। रास्ते में चाय की एक दुकान पर पानी लेने रुके तो दो बाइकों से पहुंचे पांच युवकों ने उन्हें घेर कर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। डॉक्टर ने हमलावरों की एक बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को सौंपा है। डॉक्टर के मुताबिक, वह हमलावरों को नहीं जानते हैं, उन्हें यह भी नहीं पता कि उन पर हमला क्यों किया गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि हमलावर अस्पताल से ही उनका पीछा कर रहे थे। डॉक्टर ने हमलावरों से खुद की जान को खतरा जताया है। थाना प...