पटना, अप्रैल 1 -- जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर स्थित एक हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक कुमार सिंह से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। घटना के बाद डॉक्टर और उनके परिवार में दहशत का माहौल है। इस संबंध में पीड़ित डॉ. अभिषेक सिंह ने जक्कनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित डॉक्टर के अनुसार, 30 मार्च की रात 8:52 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। कॉल करने वाले ने खुद को दबंग बताते हुए 10 लाख की मांग की, जब डॉक्टर ने विरोध किया तो कॉल करने वाला व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि कॉल कटने के बाद भी उसी नंबर से बार-बार फोन आने लगे, लेकिन उन्होंने दोबारा कॉल रिसीव नहीं किया। घटना के बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.