वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 31 -- गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तैनात सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के प्रेम में एक युवती दीवानी हो गई है। वह रेजिडेंट की एक झलक पाने के लिए घंटों हॉस्टल के बाहर खड़ी रहती है। उसके मोबाइल पर मैसेज और फोन करती है। रेजिडेंट ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो दूसरे नंबर से कॉल करने लगी। युवती को समझाने की कोशिश रेजिडेंट की पत्नी ने भी की। रेजिडेंट की पत्नी भी सीनियर रेजिडेंट है। डॉक्टर दंपति के समझाने का युवती पर कोई असर नहीं पड़ा है। परेशान सीनियर रेजिडेंट ने युवती के खिलाफ गुलरिहा थाने में शिकायत कर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। रेजिडेंट मानसिक रोग विभाग में तैनात हैं। बताया जाता है कि करीब ढाई साल पहले युवती के पिता को गंभीर हालत में मानसिक रोग विभाग में भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.